Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन के ग्राम पंचायत गंगाबेहड़ के द्वारिका पुरवा गांव में विकास कार्य सिर्फ कागज़ों में ही सीमित नजर आ रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है गांव के द्वारिका पुरवा से रामपुर की ओर मंदिर जाने वाले मोड़ पर, विशेषकर वाहिद के घर के पास, पानी भरने से लोग पैदल भी निकल नहीं पा रहे हैं। इस बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वोट देकर विकास की उम्मीद की थी, लेकिन आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार उर्फ गुड्डू पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर तक की सड़क पर डामरीकरण करवा लिया, लेकिन बाकी द्वारिका पुरवा की सड़कों की सुध नहीं ली ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी सड़कों का निर्माण क्यों नहीं हुआ जनता अब न केवल प्रधान प्रतिनिधि, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से भी जवाब मांग रही है।
*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











