November 2, 2026 9:38 pm

आयुक्त जिला सचिवालय,बाल्मीकि नगर में कूड़े के ढेर उठवाने व रोड़ पर पड़े बिजली के खम्मे को उतवाने के बारें ज्ञापन।

रेवाड़ी:नगर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी: रिपोर्टर डॉ राजकुमार यादव

BMG MALL के पास गुरू वाल्मिकी की प्रतिमा के सामने एक चौगानन वाली माता, काली माता व शीतला माता का मंदिर बना हुआ है, जिसके पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है. जबकि अनेको लोग मंदिर में पूजा-पाठ करने आते है और कूड़े की बदबु में ही पूजा-पाठ करते है। उस एरिया के सफाई दरोगा व मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुधीर कुमार जी को दूरभाष के माध्यम से भी कई बार मौखिक रूप से अवगत करवा चुके है, लेकिन बड़े ही खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि इन लोगों द्वारा भी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है, जबकि माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी व रेवाडी विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी ने स्वच्छता अभियान पर काफी ध्यान दिया हुआ है। लेकिन हम सभी आपको बताना चाहते है कि नगर परिषद् रेवाडी प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान का बुरा हाल कर रखा है।

चौगानन माता, शीतला 8 माता व काली माता के मंदिर के पास की साफ-सफाई करवायी जाये व रोड़ पर पड़ा हुआ बिजली का खम्भे को हटवाया जाये ताकि कोई हादसा घटित ना हो सके, क्योंकि पहले भी कई बार रोड पर पड़े खम्भे के कारण कई बड़े हादसे हो चुके है।

ज्ञापन देने वालों में मोनू,शंकर यादव,रोहन,महेश,राकेश,तेजा सिंह,आदि समलित है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें