November 2, 2026 9:46 pm

शस्त्र पूजन एव विजयादशमी पर शताब्दी वर्ष समारोह में समाज संगठन पर दिया जोर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 2 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

धारूहेड़ा सेक्टर चार स्थित ज्योतिबा फूले पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयादशमी के अवसर पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परंपरागत ढंग से शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के महत्व को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल अग्रवाल ने की। इस मौके पर जिला संचालक रामौतार गौतम मौजूद रहे।

जिला संचालक ने स्वयं सेवकों ने दशहरा उत्सव से प्रेरणा लेकर जीवन में नैतिक मूल्यों, कर्तव्य

परायणत्ता और समाज सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

नगर कार्यवाह राजेश ने आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने बच्चों और युवाओं को धर्म, संस्कार और संस्कृति के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया । नगर प्रचार अजय त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन केवल हथियारों की पूजा नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, साहस और कर्तव्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। कार्यक्रम में अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें