November 2, 2026 9:42 pm

रेवाड़ी के बाद धारूहेड़ा में विधायक ने उठाई झाड़ू; चलाया मेगा सफाई अभियान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा, 4 अक्तूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में आई लव रेवाड़ी के बाद आज धारूहेड़ा लव मुहिम के तहत कस्बे के नंदरामपुर बास रोड हरी नगर पर मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शहर भर में लोगों को जागरूक करने के लिए ई-रिक्शा को रवाना किया। इसके बाद मार्केट में लगे गंदगी के ढेरों को साफ किया गया।

बिजली निगम कार्यालय के पास पडी गन्दगी को साफ़ करते हुए विधायक ने कहा कि य़ह गन्दगी रोज साफ़ होनी चाहिए। उन्होंने कहा अभी यह सफाई अभियान की शुरुआत है। धारूहेड़ा को आदर्श शहर बनाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है।

इस मौके पर नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कँवर सिंह, उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, मनोनीत पार्षद अतर सिंह पांचाल, सहित शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें