November 2, 2026 11:15 pm

रेवाड़ी व धारूहेड़ा में रावण दहन स्थल पर करनी होगी बेरिकेडिंग; अलग से बनाने होंगे निकासी द्वार

रेवाड़ी, 1 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कल 2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा को लेकर आमजन व आयोजकों से अपील की है कि रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरीगेटिंग को समय से पहले लगाए तथा जनता के आने-जाने के लिए रास्ता निर्धारित करें। रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था न करें। समारोह स्थल के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराई जाए तथा एंबुलेंस का प्रबंध भी किया जाए।शोभायात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अपने स्वयंसेवकों को भी नियुक्त करें। शोभायात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें। दशहरा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों का सहयोग करें। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों की पालन करें। एसपी ने कहा कि दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ संपन्न करने के लिए पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। पुलिसकर्मी शादी कपड़ों में भी हालात पर नजर रखेंगे। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। झांकी निकालने के दौरान राइडर पीसीआर लगाए गए हैं। तथा सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रेवाड़ी में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान समय 03.00 PM से कार्यक्रम समाप्ति तक रणबीर सिंह हुडडा चौक से राजीव गांधी चौक तक व रणबीर सिंह हुडडा चौक से कंटेनर डिपो की तरफ सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वही धारूहेड़ा मे टाउन पार्क मैं भी पुलिस बल तैयार रहेगी।इस दौरान सभी वाहन चालक अन्य दूसरे वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें