Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिंगाही, खीरी।
सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम ऐली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव ऐली निवासी करन राजपूत पुत्र दौलतराम राजपूत के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर घर का सारा सामान खंगाल डाला।
चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बेखौफ तरीके से चोरी को अंजाम दिया।
गौर करने वाली बात यह है कि कुछ माह पहले भी इसी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। दोबारा हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*जिला रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











