November 2, 2026 11:14 pm

नई पहल; रजिस्ट्री अब पेपल लैस होगी; सीएम ने किया शुभारंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 29 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

राजस्व विभाग की नई पहल कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय सभागार में हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव संयुक्त रूप से अतिथिगण रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि रही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र जिला के बाबैन से प्रदेश भर से ऑनलाइन जुड़ते हुए पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव ने जिला सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से रेवाड़ी जिला डिजिटल रूप से जुड़ा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश सुना।

हरियाणा देश का पहला प्रदेश जहां रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण ऑनलाइन : लक्ष्मण सिंह यादव

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि राजस्व विभाग समाज का महत्वपूर्ण अंग है। इसके अधिकारियों और कर्मचारियों का सीधा लोगों से जुड़ाव होता है। इस विभाग में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किए गए पेपरलेस सिस्टम से समाज में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। हरियाणा देश का पहला प्रदेश होगा, जिसमें रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज हरियाणा नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटी को बढ़ावा देकर देश में पारदर्शिता लाने का कार्य कर रहे हैं। आज एक सब्जी वाला भी ऑनलाइन पेमेंट से लेन देन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पैमाइश को भी ऑनलाइन करके लोगों को राहत देने का कार्य सरकार ने किया है। वहीं राजस्व कोर्ट प्रणाली की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन करके अच्छी पहल की शुरुआत की है। इससे लोग इस कोर्ट संबंधी तारीख केस और स्टेट्स ऑनलाइन देख सकेंगे। वहीं आमजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट प्रणाली शुरू करके राहत दी है। इससे राजस्व विभाग से संबंधित जानकारी के साथ-साथ रजिस्ट्री पंजीकरण व राजस्व कोर्ट संबंधित केस के संबंध में व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

अब लोगों को तहसीलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे : डा.कृष्ण कुमार

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व विभाग में लागू की गई पेपरलेस प्रणाली से अब और अधिक पारदर्शिता आएगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने राजस्व विभाग में किए गए परिवर्तन को लेकर संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ-साथ अपने अपने क्षेत्र में आने वाले गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रेरित भी किया।

उन्होंने इसमें व्यवस्था बनाने के लिए सभी जरूरी उपकरण जैसे डोंगल व इंटरनेट आदि उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि कार्यप्रणाली में कोई समस्या नहीं आए। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में डिजिटल क्रांति का सूत्रपात हो रहा है और सरकार आम जन मानस तक घर बैठे सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है।

सरकार की अच्छी पहल का स्वागत : अनिल यादव

विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग में पेपरलेस प्रणाली की शुरुआत की है, यह सरकार की काफी अच्छी पहल है। इस प्रणाली को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा धरातल पर बेहतरीन कार्य कर लोगों को सुविधा दें ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। वहीं पैमाइश कराने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था करके सरकार ने लोगों को सुविधा देने का कार्य किया है।

इससे क्रमश: ही पैमाइश हो सकेगी, जिससे पारदर्शिता से कार्य हो सकेगा। वहीं रेवेन्यू कोर्ट प्रबंधन प्रणाली को भी ऑनलाइन करके आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। इससे अब आमजन घर बैठे ही अपने केस संबंधी स्टेट्स रिपोर्ट जान सकेंगे। इससे केस संबंधी मामलों के तेजी से निपटान हो सकेंगे।

इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसी यूटी रूहानी, एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम मनोज कुमार, एसडीएम विजय कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआरओ प्रदीप देशवाल व डीडीपीओ एचपी बंसल, भाजपा जिला महामंत्री संदीप चौहान सहित राजस्व विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें