November 2, 2026 10:25 pm

त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लखीमपुर में शांति समिति की बैठक* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रामलीला, वाल्मीकि जयंती, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ जैसे आगामी बड़े त्योहारों को लेकर लखीमपुर खीरी में प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया बैठक में जिले के सभी संप्रदायों के धर्मगुरु, आयोजनकर्ता और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियों में सुरक्षा और सतर्कता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिलजुलकर सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि शोभायात्राओं में मूर्तियों की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो तथा छोटे बच्चों को विसर्जन स्थलों के पास न जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि खीरी जिले की गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को कायम रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आने वाले एक माह में जिले में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। उन्होंने आयोजकों से कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली की तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, खुले तार न हों, मूर्तियों की ऊंचाई नियंत्रित रखी जाए। गैर परंपरागत जुलूसों की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में 112, प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी या एसडीएम को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पंडाल, विसर्जन स्थल और रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। रावण दहन में ऊंचे पटाखों का प्रयोग न करें और कम से कम पटाखों का इस्तेमाल करें। आयोजक मंडलों से वॉलंटियर्स की सूची प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकायों को साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया प्रशासन ने लोगों को सोशल मीडिया पर फेक या एआई जनरेटेड वीडियो के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी। बिना पुष्टि के कोई वीडियो शेयर न करें और संदिग्ध वीडियो की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें