November 2, 2026 10:40 pm

लखीमपुर खीरी: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फटकार*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को बिना भनक दिए विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के चार परिषदीय विद्यालयों दुर्गापुर, बन्नी और कुसमौरीमें अचानक जा पहुंचीं। डीएम के औचक निरीक्षण से शिक्षक वर्ग में हड़कंप मच गया। जहां पढ़ाई और मिड-डे मील का जायजा लिया गया, वहीं मिली लापरवाही पर सहायक अध्यापिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ फूलबेहड़ सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में तहरी मेन्यू के मुताबिक पक रही थी, मगर 40 पंजीकृत बच्चों में सिर्फ 18 ही मौजूद थे। डीएम ने अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। छात्र राहुल से किताब पढ़वाकर रीडिंग स्किल परखी और टेबल सुनाने वाले बच्चों को टॉफी व चॉकलेट देकर उत्साहित किया बन्नी विद्यालय में मिली लापरवाही, सहायक अध्यापिका को नोटिस संविलियन विद्यालय बन्नी में निरीक्षण के दौरान 272 में से महज 150 छात्र ही उपस्थित मिले। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्राओं शिवांगी और रूबी से किताब पढ़वाकर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी। कमजोर बच्चों को आगे बैठाने के निर्देश का पालन न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सहायक अध्यापिका आराधना मिश्रा पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कक्षा छह में ब्लैकबोर्ड पर प्राकृतिक संख्या से जुड़े सवाल पूछकर गणित की समझ जांची। बच्चों से दूध और फल वितरण की पुष्टि की। शिक्षक संदर्शिका और अन्य पंजिकाओं को भी बारीकी से खंगाल कर निर्देश दिए कि सभी अभिलेख समय से और विस्तार से दर्ज किए जाएं कुसमौरी : बाथरूम की टंकियां गायब, फटकार प्राथमिक विद्यालय कुसमौरी में कक्षा दो की पिंकी और रागिनी से ब्लैकबोर्ड पर लिखे अक्षर पढ़वाए। छात्राएं अक्षर पहचानने में सफल रहीं, लेकिन मात्राओं का ज्ञान कमजोर निकला। मिड-डे मील में तहरी के साथ सोयाबड़ी की गुणवत्ता भी परखी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमौरी में तो बाथरूम की रनिंग वाटर सप्लाई ठप और पानी की टंकियां नदारद मिलीं। डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घास कटवाने के आदेश दिए। शिक्षक डायरी में 14, 15 और 16 सितम्बर का विवरण न मिलने पर समय से दर्ज करने की सख्त हिदायत दी विद्यालयों के शौचालय होंगे पूरी तरह क्रियाशील डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के दौरान परिषदीय विद्यालयों के शौचालयों की कमियों को दूर कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। निरीक्षण में कई विद्यालयों के शौचालयों में जलापूर्ति बाधित, ताले बंद या गंदगी पाई गई। डीएम ने बीडीओ को हर 15 दिन पर स्वयं निरीक्षण करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें