बदायूं न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता मनोज यादव
लोकेशन बदायूं उसावां
एंकर ****
बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम करौरी सैदपुर में प्रेम विवाह करने पर युवती के अपने परिजन ही उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। युवती ने अपने पति, सास–ससुर और देवर–जेठ समेत पूरे परिवार की जान सलामती को खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से लिखित प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके भाइयों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने इस धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर सबूत भी पेश किया, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
युवती का कहना है कि प्रेम विवाह करने के बाद से उसके मायके वाले लगातार उसे और उसके पति के परिवार को परेशान कर रहे हैं। भय के माहौल में जी रहे पूरे परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने भी इस प्रकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।











