पी एन पी न्यूज चीफ एडिटर रवि गोस्वामी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया क्षेत्र के श्रीनगर गांव में अमृत जल योजना के तहत खोदी गई मुख्य सड़क आज ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है सड़क की मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं मामूली बारिश में भी ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं
स्थानीय निवासी ने बताया कि परियोजना के लिए सड़क तो खुद दी गई है लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है सुधांशु राय के अनुसार बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है गड्ढो में भरे पानी दुर्घटना का खतरा रहता है
राहुल शर्मा ने कहा कि टूटी सड़क से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
ग्रामीणों का कहना है कि विकास योजनाओं का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है
Views: 340











