November 2, 2026 11:15 pm

जानलेवा हमले के आरोपी ‘भोलू पासवान’ को दोकटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो हथियार बरामद।

संपादक पी एन पी न्यूज़ निलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त 19 वर्षीय प्रिंस कुमार पासवान उर्फ भोलू पासवान है, जो थाना दोकटी अंतर्गत ग्राम सावन छपरा का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो आलाअक़त्ल (हथियार) भी बरामद किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी दोकटी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2025 को आरोपी ने वादी के पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के संबंध में दोकटी थाने पर मुकदमा संख्या 204/2025, धारा 109/115(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त डोमवा ढाला (भगवानपुर) के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त दो हथियार भी बरामद किए गए।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें