रिपोर्टर योगेश यादव पी एनपी न्यूज महाराष्ट्
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडियो वायरल मुंबई महाराष्ट्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई पुलिस की एक महिला उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच बहस हो रही है। वीडियो में बहस के दौरान पुलिस उप निरीक्षक दुर्गा खर्डे अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में हुई बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले लोग खुद एक मामले में आरोपी हैं। जब पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही थी, तब उन्होंने पुलिस स्टेशन के भीतर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसी दौरान, PSI दुर्गा खर्डे और केस में शामिल लोगों के बीच यह तीखी बहस हुई।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस की गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो और घटना की पूरी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











