Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 22 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
सीआईए ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के स्वर्ग रोड निवासी विकाश उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता के मुताबिक 19 सितम्बर को सीआईए को सूचना मिली थी कि तरुण निवासी मोहल्ला तोपचीवाडा रेवाड़ी नशीली दवाईया बेचने का काम करता है। वह आज बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई देने के लिए बस स्टैंड रेवाडी पर किसी के ईतंजार में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच आरोपी को काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तरुण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी तरुण ने बताया कि वह उपरोक्त प्रतिबंधित नशीली दवाईया राजस्थान के जिला अलवर के स्वर्ग रोड निवासी विकाश उर्फ विक्की से लेकर आता था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी विकाश उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।











