November 2, 2026 11:29 pm

सीआईए टीम ने नशीली दवाओं के साथ नशा तस्कर दबोचा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 20 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सीआईए टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत बस स्टैंड से 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला तोपचीवाडा निवासी तरुण के रूप में हुई है।सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह के मुताबिक ASI सुखपाल अपनी टीम के साथ अबेंडकर चौक पर मौजूद थे। सूचना मिली कि तरुण निवासी नामक युवक नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई देने के लिए बस स्टैंड पर किसी के ईतंजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और आरोपी तरुण को दबोच लिया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नीरज गर्ग DETC को बुलाकर उनके समक्ष तलाशी के दौरान उससे मिले बैग से कुल 38 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई, जिनमें ONEREX -TM CODEINE-PHOSPHATE-TRIPROLIDINE- HYDROCHLORIDE -SYRUP शामिल हैं। सीआईए ने नशीली दवाओं को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके और इस चैनल से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा सके। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें