Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 17 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांव सिधरावली में महामंडलेश्वर बाबा रामेश्वरदास के बाबा भजलेे राम अस्पताल व गंगासहाय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 लोगों की मुफ्त जांच कर दवाएं दी गई। वहीं आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन भी किए जाएंगे। इस दौरान डॉ हमेश्वर गुप्ता, हेमलता यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर गंगा सहायक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ कविता गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र का गौरव बताया। वहीं महामंडलेश्वर बाबा रामेश्वर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व के नेता है।











