एक्शन मोड में आरती राव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हार की बौखलाहट दूर नहीं कर पर पा रही कांग्रेस: आरती राव
रेवाड़ी 16 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर रहने वाली कांग्रेस अपनी बौखलाहट को दूर नहीं कर पाई है। कांग्रेस को दूसरों पर अनर्गल आरोप लगाने की बजाय खुद की गलतियों को ठीक करने पर मंथन करना चाहिए। आरती मंगलवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरती राव ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रहा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, जिस कारण पार्टी के सीनियर नेता भी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के सवाल पर आरती राव ने कहा कि मौसमजनित रोग हर साल मानसून के बाद बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस पर पूरी नजर है। इन बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने और फोगिंग कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। इससे पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक में आरती राव ने कहा कि वह विकासकार्यों को इस तरह से तेज गति से पूरा कराएं कि जिले में सरकार की विकासात्मक नीति साफ तौर पर नजर आए। आने वाले समय में यह जिला विकासात्मक स्वरूप के साथ नजर आए। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बैठक में शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को शहरी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका को प्रभावी रूप से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया। सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर तैयार एजेंडे में शामिल सड़कों के सुधारीकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम अब खत्म हो गया है, ऐसे में अब जिला की सभी सड़कों की मरम्मत की जाए व नई सड़कों का निर्माण कार्य भी यथाशीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने शहर की नई आबादी में जलभराव की समस्या के उचित समाधान बारे जानकारी ली। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई आबादी क्षेत्र में विभाग द्वारा पंप सेट इंस्टॉल किए गए हैं और अब जलभराव की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को रेजांगला पार्क क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए।











