Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
* पी० एन० पी० न्यूज स्टेट व्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश जितेन्द्र कुमार यादव की खास रिपोर्ट:-*
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के सेमर मई गांव में पुलिस की दबिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शाकिर अली के रूप में हुई है। सोमवार रात को बिनावर थाना पुलिस दो गाड़ियों से गांव में दबिश देने पहुंची थी। शाकिर अली अपने घर के बाहर सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें हड़काया तो वह भागने लगे और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
मृतक के भाई साबिर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस किसी और के घर में दबिश देने आई थी। लेकिन उन्होंने बिना वजह शाकिर को परेशान किया। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की।
साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। शाकिर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











