November 2, 2026 8:07 pm

धारूहेड़ा में 200 बैड का अस्पताल बनाने के लिए सेहत मंत्री आरती राव को सौपा ज्ञापन 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 16 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कँवर सिंह ने धारूहेड़ा में 200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौपा। इस दौरान विधायक डॉ कृष्ण कुमार, बीजेपी जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद रहे।

चेयरमैन कँवर सिंह ने सेहत मंत्री को बताया कि धारूहेडा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 व 919 पर पड़ता है। कस्बे में आज भी अंग्रेजों के समय से चली आ रही पीएचसी है। जबकि कस्बे की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब हो चुकी है।अस्पताल न होने के कारण आमजन को रेवाड़ी व गुरुग्राम इलाज के लिए जाना पड़ता है। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र व दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती है। उन्होंने कहा कि धारूहेडा कस्बा में खेवट संख्या 16/44 खतौनी संख्या 1708 तदादी 96 कनाल 19 मरला वाका सिवाना मौजा धारूहेडा में हरियाणा सरकार की जमीन पड़ी हुई है, जो अस्पताल के लिए उपयुक्त है। रेवाड़ी के तत्कालीन सीएमओ वर्तमान में बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने इस जमीन का निरीक्षण अस्पताल के लिए किया था। इसके बाद डॉ सुरेन्द्र यादव वर्तमान में पीएमओ व पूर्व सीएमओ ने इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग को पत्र भी लिखा हुआ है।

यहाँ बता दे कि अस्पताल निर्माण के लिए डीसी रेवाड़ी, केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी ज्ञापन दिया गया है और नगर पालिका का प्रस्ताव भी दिया हुआ है। धारूहेडा कस्बा की आबादी को देखते हुए कस्बे में अस्पताल जल्द बनवाने की कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें