November 2, 2026 11:15 pm

अभियंता दिवस पर इंजीनियरों ने रक्तदान कर निभाई सामाजिक ज़िम्मेदारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 15 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इंजीनियरों ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अभियंता एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

विधायक ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंजीनियर केवल अपने कार्यस्थल तक सीमित नहीं हैं, वे समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रक्तदान जैसे कार्य समाज सेवा के उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजि एमएस यादव सरंक्षक डीईए ने की।

प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज इंजीनियर्स महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर में डिप्लोमा इंजीनियरों ने सर्वाधिक रक्तदान किया, जोकि गर्व की बात है। सभी अभियंताओं को शपथ दिलाई गई कि जिले में चल रहे कार्य को गुणता के हिसाब से पूरा करेगे। हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स के महासचिव एवं ऐफ़ोडे के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि अभियंता दिवस पर यह आयोजन सर विश्वेश्वरैया को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग समाज का आधार हैं और जब वे ऐसे कार्यों में भाग लेते हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में लगभग 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें जूनियर इंजीनियरों ने सबसे अधिक योगदान दिया। पूर्व महासचिव डीईए हरियाणा प्रीतम यादव व सचिव सिचाई विभाग डीईए हरियाणा विकास यादव उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर विधायक ने रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपमंडल अभियंता संदीप यादव, योगेश, अनिल, प्रवीण, विकास, अजय, मंगतराम, दलबीर, संजय, अशोक डागर, ओमप्रकाश, सुमित, कमल, अंकित, पवन, कनिष्ठ अभियंता पवन, हिमालय यादव, हरिओम, विक्रांत, शशिभूषण, मनोज हेमंत, जितेन्द्र सहित अनेक कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें