November 2, 2026 8:05 pm

सफाई कर्मचारियों ने नपा सचिव व नगर पालिका चेयरमैन को लिखा पत्र 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा -जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

नगर पालिका में कार्यरत ट्रैक्टर चालक ने चौकीदार को करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव और चेयरमैन कंवर सिंह को ज्ञापन सौंप कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रैक्टर चालक संजीव एक थैली में सामान लेकर जा रहा था। नपा मे कार्यरत चौकीदार ने जब उसे थैला दिखाने को कहा तो चालक ने न केवल मारपीट की बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। इस दौरान मौके पर दरोगा से इसको लेकर जब विरोध किया तो चालक ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। सफाई कर्मचारियों का आरोप चालक इससे पहले भी प्रधान और अन्य कर्मचारियों के साथ कई बार गाली गलौज कर चुका है। इस मामले में नाराज सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी है, कि यदि जल्द ही दोषी के खिलाफ कदम नहीं उठाए गए तो वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । ज्ञापन सपना वालों में शंकर, संजीव, पूनम, संदीप, नरेंद्र, मोनू, रवि, राजवीर, अजीत व राकेश सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें