November 2, 2026 10:25 pm

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क किये जाने हेतु कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय शलभ जी भदौरिया के निर्देशानुसार पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि जीरो किये‌ जाने को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई आगर-मालवा के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर किरण वरबडे को ज्ञापन सोंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पत्रकारों का स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा योजना की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया है इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मांग की है कि मध्य प्रदेश में भी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि उत्तर प्रदेश सरकार की जैसी जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री कर राहत दी किया जाए। इसी के साथ शाजापुर जिला ईकाई के अध्यक्ष अधिमान्य पत्रकार अभिषेक सक्सेना के खिलाफ शाजापुर कलेक्टर ऋतु बाफना एवं SDM अर्चना तिवारी शुजालपुर प्रशासन ने द्वेषपूर्ण कार्यवाही किए जाने के विरुद्ध भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन आगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुसनेर ब्लॉकअध्यक्ष मांगीलाल सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नज़ीर अहमद हरिनारायण यादव, राजेश माली, यूनुस खान लाला, हनीफ खान सचिन खरे एवं राकेश बिकुन्दीया , महेंद्र मीणा , जफर मास्टर , युगल परमार आरिफ खान अब्दुल शफीक खान एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आगर मालवा जिले के पत्रकार साथी शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें