November 2, 2026 10:25 pm

शिक्षा व सामाजिक कार्यों से ही बनता है सशक्त भारत : वीर कुमार यादव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी,  जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक कार्य किसी भी राष्ट्र की प्रगति की मूलभूत आधारशिला हैं। यदि समाज में अध्यापक और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर बच्चों को सही दिशा दिखाते हैं, तो देश की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है और जब यही शिक्षक सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभाते हैं, तो यह कार्य और अधिक प्रभावशाली हो जाता है।

वीर कुमार यादव नठेड़ा स्थित अपने निवास स्थान पर खालेता निवासी मास्टर जयभगवान को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए बोल रहे थे। मास्टर जयभगवान हाल ही में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार और सिनेमा आज तक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 5 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में मास्टर जयभगवान को उनके उत्कृष्ट लेखन एवं सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने “एक राष्ट्र – एक चुनाव” पत्रिका लिखने के साथ-साथ हरियाणा के 20 विद्यालयों को गोद लेकर विद्यार्थियों को निशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध करवाई है, जो अनुकरणीय और प्रेरणादायी पहल है।

बीईओ नाहड़ डॉ. राजेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मास्टर जयभगवान के सामाजिक व शैक्षिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें