November 2, 2026 10:40 pm

नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र हाईवे पर जाम; फ्लाईओवर निर्माण की अनदेखी से जूझ रहे लोग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा,  जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर धारूहेड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर स्कूल के सामने बड़ा फ्लाइओवर व पुलिस स्टेशन के पास लूप बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि धारूहेड़ा में प्रवेश के आवागमन व प्रस्थान के लिए एक ही फ्लाइओवर है। सोहना, पलवल फरीदाबाद भिवाड़ी, अलवर जाने के लिए सारा ट्रैफिक यही से निकलता है, जिसके कारण हमेशा जाम लगा रहता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए बड़ा फ्लाइओवर तथा पुलिस स्टेशन के पास सड़क लूप जरूरी है।

कंवर सिंह ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को भी इसी में से जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो फ्लाइओवर व सर्विस रोड पर पानी भरा होता है। इसके कारण स्कूल के छात्र भी परेशानी झेलते है। जाम से आमजन परेशान है। पुलिस टीम भी जाम की समस्या से परेशान बन चुकी है। नेशनल हाईवे 48 व 919 पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य नितांत आवश्यक है। वाहनों के आवागमन से जगह-जगह गड्ढे बन गए, जिसमें जाम के दौरान सर्विस सड़क से निकलने वाले वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, जिसके कारण लगातार जाम बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि हाईवे के आसपास लगते हुए गांव के लोग भी परेशान हैं। जब हाईवे पर वाहनों का 7 से 8 किलोमीटर लंबा जाम लगता है तो आसपास के उद्यमी और व्यापारी अपने वाहनों को गांव के रास्ते निकालकर घर पहुंचते हैं। नेशनल हाईवे पर जाम में वाहन स्टार्ट खड़े रहते हैं। वाहनों के धुंए के कारण आसपास का वातावरण खराब होने के साथ वायुमंडल दूषित हो जाता है। हाईवे के आसपास बसे हुए ग्रामीण, होटल और ढाबा संचालकों को दूषित सांस लेनी पड़ रही है।

चेयरमैन ने बताया कि नेशनल हाईवे 48 व 919 पुलिस स्टेशन के पास लूप बन जाए तो ट्राफिक आधा हो जाएगा और जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए पहले भी मांग पत्र दिया जा चुका है। अब हाईवे 48 को री मॉडलिंग कर रहे हैं तो धारूहेड़ा व आसपास के लोगों को भी बड़ा फ्लाइओवर बनाकर राहत दे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें