November 2, 2026 11:14 pm

डिजिटल पहुंच और संचार रणनीति को और सशक्त बनाने में जुटी बीजेपी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 7 सितम्बर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

बीजेपी की डिजिटल पहुंच और संचार रणनीति को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीजेपी जिला कार्यालय में सोशल मीडिया पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की मुख्य वक्ता जिला अध्यक्षा वंदना पोपली रही। जबकि अध्यक्षता सोशल मीडिया प्रमुख सावन सैनी ने की। बैठक में अनेक सोशल मीडिया पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का प्राथमिक उद्देश्य वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सोशल मीडिया की भूमिका, पार्टी के संदेशों का प्रभावी प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की डिजिटल रणनीति पर चर्चा करना था।

जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में पूर्ण उत्साह और सहयोग के साथ भाग लेने के लिए धन्यवाद किया व आने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह बैठक पार्टी की डिजिटल टीम के समन्वय और प्रभावशीलता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सोशल मीडिया प्रमुख सावन सैनी ने सभी का बैठक में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस दौरान जिला सह प्रमुख मनजीत सिंह, मनीष कुमार, अधिवक्ता रीना, चंद्रमोहन, रंजन प्रकाश व प्रमुख सुमन लता, उज्जवल गुप्ता, मनवीर महलावत, सौरभ सैनी, नितिन यादव, शोभा कोशिक, अभिषेक डागर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नीतू चौधरी व जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें