November 2, 2026 11:37 pm

क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक: 6 सितम्बर 2025
स्थान: क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली

लोकेशन बरेली
रिपोर्ट मनोज यादव
—

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और शिक्षक-छात्र संबंधों पर आधारित लघु नाटिका शामिल थी। इन प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में पूर्व विधि विभागाध्यक्ष डॉ. खुर्शीद आलम तथा वर्तमान विधि विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव (बरेली कॉलेज, बरेली) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों के भी वाहक होते हैं।

विशेष संबोधन एवं घोषणा

समारोह के अंत में महाविद्यालय के सचिव एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य एडवोकेट श्री शिरीष कुमार मेहरौत्रा जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि लाखों रुपए मूल्य का “मनुपात्रा” सॉफ़्टवेयर कॉलेज के पूर्व व वर्तमान छात्रों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों को विधिक अध्ययन में और अधिक सुविधा मिलेगी।
उन्होंने सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए और शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शिक्षकों के अमूल्य योगदान का सम्मान करना था, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच के संबंधों को और सुदृढ़ करना भी था।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के के प्राचार्य डॉ आदित्य चतुर्वेदी, चीफ़ प्रॉक्टर के के गंगवार, डाक्टर कमल किशोर, डाक्टर रोहित मेहरोत्रा, डाक्टर अल्का सक्सेना, शुमैला अंजुम, राजेश गुप्ता, मोहम्मद हस्सान रजा खान, डाक्टर वेद प्रकाश, जेबा फातिमा, सौम्या सरीन, मयूरी सिंह, सृष्टि शर्मा, अनुपम राहुल, दीपक मोहर गुप्ता, अंजलि मेहरोत्रा, शीवी सक्सेना, दीपक मसीह, आदि।
—

🙏 “गुरु ही ज्ञान का दीप जलाते हैं और अज्ञान के अंधकार को मिटाते हैं” 🙏
सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें