November 2, 2026 11:14 pm

बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम; रूट डायवर्ट; एडवाइजरी जारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 3 सितम्बर जिला रिपोर्टेड दीपक तिवारी, महेश कुमार

 

जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक की सर्विस लेन पर गहरे गड्ढों के कारण लग रहे जाम से आमजन को निजात दिलाने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया है।

 

वर्तमान में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे हाईवे का यातायात सर्विस लेनों पर डायवर्ट किया गया था। बारिश के कारण दोनों ओर की सर्विस लेनों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और उनमें पानी भरने से वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले छोटे व मध्यम वाहनों को साबन पुल कट व नेहचाना कट से डायवर्ट किया गया है।

 

ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद ने बताया कि जयपुर से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों को एनएच 48 स्थित साबन पुल कट से भाड़ावास रोड होते हुए नेशनल हाईवे 11 के बाईपास पर डायवर्ट किया गया है। इसी प्रकार में एनएच 48 स्थित नेहचाना कट से भाड़ावास रोड होते हुए नेशनल हाईवे 11 बाईपास पर डायवर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से जाम से बचने के लिए इन दोनों मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। बारिश के चलते, आने वाले कुछ दिनों तक सभी छोटे व मध्यम वाहन चालक उपरोक्त दोनों रुटो का उपयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। ताकि आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा/परेशानी का सामना ना करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें