November 2, 2026 10:25 pm

गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 1 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

थाना रामपुरा पुलिस ने गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव बधराणा निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है।

जांचकर्ता के मुताबिक गत 31 अगस्त को पुलिस को गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब के ठेके के पास सेल्समैन का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो व्यक्ति की पहचान गांव बधराणा निवासी 52 वर्षीय रघुनाथ पुत्र बिशम्बर दयाल के रूप में हुई थी। गांव बधराणा निवासी शुभनाथ ने बताया कि उसका छोटा भाई रघुनाथ गांव नंगलीगोधा से भाड़ावास रोड पर शराब के ठेके पर सेल्समैन लगा हुआ था। गत 31 अगस्त को गांव बधराणा का ही रहने वाला श्याम सुंदर ठेके पर शराब लेने के लिए गया था। वहां उसने शराब खरीदने पर रघुनाथ से कमिशन देने के लिए कहा था। रघुनाथ ने कमिशन देने से मना कर दिया। इसके बाद श्यामसुंदर ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ, जिसमें श्यामसुंदर को भी चोट लगी। इसके बाद श्याम सुंदर ने रघुनाथ के गले में लिपटे तौलिए से उसका गला घोंट दिया। रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने मृतक के भाई शुभनाथ के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या का केस दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी गांव बधराणा निवासी श्याम सुंदर को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें