”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरारुहेड़ा से दीपक तिवारी की रिपोर्ट…”
“हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धरारुहेड़ा कस्बे में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के धन्यवादी दौरे का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज उन्होंने नवनियुक्त पार्षद अतर सिंह पांचाल के घर शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने कस्बे के लोहारों वाली दाणी स्थित भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को मनोनीत करके पार्टी के प्रति अपना सम्मान जताया। विधायक ने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।”लेकिन, इस रौनक के बीच एक बड़ा सवाल स्थानीय लोगों के ज़हन में था। विधायक ने यहाँ की टूटी हुई सड़कों और जलभराव की गंभीर समस्या पर कोई बात नहीं की। यह सड़क हरियाणा को राजस्थान से जोड़ती है, लेकिन अपनी बदहाल हालत के कारण लोगों को रोजाना परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से बीजेपी को भारी मतों से जीत मिली, वैसे विकास के काम नज़र नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर लोगों में गहरा गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने विधायक महोदय से गुहार लगाई कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।”इस कार्यक्रम की मेजबानी नवनियुक्त पार्षद अतर सिंह पांचाल ने की, जो कई बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के एक वरिष्ठ चेहरे माने जाते हैं। इस मौके पर रामनिवास प्रजापति, अशोक कोसलिया, नानक यादव, विकास पांचाल, बीर सिंह राणा, पार्षद राहुल जोशी, रोशन लाल गुर्जर , भगवान सिंह, सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद। रहे।”धन्यवाद दीपक तिवारी। साफ है कि जनप्रतिनिधियों के सामने विकास और जनसमस्याओं का मुद्दा सबसे अहम है। देखना यह होगा कि विधायक महोदय इस गुस्से को कितनी गंभीरता से लेते हैं और स्थानीय लोगों को राहत कब मिल पाती है।











