November 2, 2026 9:38 pm

महिला विद्यार्थियों के लिए चलाई स्पेशल बसें; फिर भी धारूहेड़ा बस स्टैंड का नाम नहीं। ये रहेगी समय सारिणी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी,  जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए रेवाड़ी से जिला के 7 स्थानों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया है।।

हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी से खन्डोडा मार्ग, भटसाना, राजगढ़ मार्ग, पटौदी, कनूका, खटावली मीरपुर, राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर 18 तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई गई है ताकि महिलाओं व कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो। उन्होंने बताया कि जिला में कई स्थानों से महिलाएं व छात्राएं रोजाना पढ़ाई ओर नौकरी करने लिए रेवाड़ी आती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उक्त स्थानों के लिए महिला स्पेशल बसों का संचालन किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला स्पेशल बस संचालन से महिलाओं और युवतियों में खुशी की लहर है, अब उनके लिए बस में सफर करना आसान हो गया और उनको भीड़ में धक्के भी नहीं खाने पडेंगे।

महिला स्पेशल बसों का समय

हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी से खन्डोडा मार्ग पर बस का समय प्रात: 7 बजे तथा वापसी दोपहर दो बजे, रेवाड़ी से भटसाना सुबह 7:30 बजे वापसी दोपहर 2 बजे, रेवाड़ी से राजगढ़ मार्ग प्रात: 8 बजे वापसी दोपहर 2:30 बजे, रेवाड़ी से पटौदी प्रात:7:30 बजे वापसी दोपहर 3.10 बजे, रेवाड़ी से कनूका प्रात: 8:00 बजे वापसी 2 बजे, रेवाड़ी से खटावली मीरपुर प्रात: 7:30 बजे तथा वापसी 2 बजे, रेवाड़ी से महिला कॉलेज रेवाड़ी 10 ट्रीप बसों का संचालन होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें