Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, रिपोर्टर दीपक तिवारी
स्काईलार्क परिवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शिव सागर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस पर्व को भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर स्काईलार्क ग्रुप के सभी सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों ने एकत्र होकर भगवान गणेश की अंतिम पूजा एवं आरती की। इसके पश्चात गगनभेदी उद्घोष “गणपति बप्पा मोरया – मंगलमूर्ति मोरया” के साथ छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का भक्तिमय भजनों और आरती के साथ विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान वातावरण भक्तिरस और भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया। गणपति बप्पा को विदा करते समय कई लोगों की आँखें नम थीं और उन्होंने मिलकर “अगले वर्ष फिर से आना” का संकल्प किया।
गणेश चतुर्थी के इस उत्सव की शुरुआत तब हुई, जब मिस इंडिया रह चुकीं सायली भगत, डॉ. टी.सी. राव के सुपुत्र नवनीत प्रताप सिंह से विवाह करके परिवार की बहू बनकर आईं। महाराष्ट्र से आईं बहू के कारण इस उत्सव में हरियाणवी और मराठी संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर स्काईलार्क परिवार के प्रमुख सदस्यों में कमलेश राव, नवदीप प्रताप सिंह, किन्नी प्रताप सिंह, वर्षा ओहरी, अनघा भगत, पवित्रा यादव, शीला यादव, अनीता, वंदना चौधरी, शांति, मीना, भावना यादव, स्नेहलता यादव, इवांका, नवीरा, शिवराज प्रताप सिंह और रुद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।
इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त अधिकारी और वीर सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान कर्नल महाबीर यादव, कर्नल सुनील यादव, कर्नल अनिल यादव, कर्नल वीरेंद्र यादव, कर्नल जगदीश यादव, मेजर ईश्वर सिंह जाखड़, कर्नल रामनिवास चौधरी, वेद सिंह यादव, के.सी. यादव, महेन्द्र यादव, कैप्टन बी.एल. यादव, कैप्टन धर्मबीर यादव, सुरेन्द्र यादव, रजनी पुष्करण, ईश्वर यादव, अशोक यादव आदि प्रमुख रूप में शामिल हुए।
यह आयोजन न केवल एक धार्मिक कार्यक्रम था, बल्कि यह स्काईलार्क परिवार की एकजुटता, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक समन्वय का भी प्रतीक रहा। इसमें बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं सभी की भागीदारी ने इसे अत्यंत विशेष बना दिया।
डॉ. टी.सी. राव और उनके परिवार ने इस आयोजन को आने वाले वर्षों में और भी भव्यता से मनाने का संकल्प लिया।











