November 2, 2026 9:46 pm

डीएमसी ब्रह्मप्रकाश धारूहेड़ा नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक की पहले करेंगे सचेत, नहीं माने तो होगा चालान – डीएमसी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 28 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा मे आज डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने कहा है कि स्वच्छ धारूहेड़ा बनाने के उद्देश्य से मानवीय संवेदना अनुरूप अपने आसपास सुखद व स्वच्छता पूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए जहां हम अपनी धरा का सौंदर्यीकरण कर सकते हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश धारूहेड़ा नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार, नपा अध्यक्ष कँवर सिंह,नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, सचिव मोहित सहित सफाई एजेंसी मौजूद रहीं।

डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 7 नवंबर तक चल रही 11 सप्ताह के शहर स्वच्छता मुहिम के माध्यम से हमें जीवन पर्यंत स्वच्छता अपनाने का संदेश मिलेगा। स्वच्छ मुहिम के लिए डीएमसी ने एसडीएम के साथ पैदल चलते हुए सफाई व्यवस्था प्रबंधन सहित अन्य पहलूओं का जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत रोजाना प्रत्येक क्षेत्र में सुबह के समय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था प्रबंधन की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा जहां कहीं भी अस्वच्छता का माहौल है उसे तत्परता से स्वच्छता में परिवर्तित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कूड़ा करकट के ढेर, सीएंडडी वेस्ट, नालों की सफाई व्यवस्था, मुख्य सडक़ों पर अवैध कब्जों को हटाने सहित संबंधित विभागीय सडक़ों के गड्ढों को भरने के साथ ही शहरी सौंदर्यकरण की दिशा में उठाए गए हर कदम की विस्तार से समीक्षा होगीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्थित रूप से स्वच्छता दूत बनते हुए सफाई अभियान को मूर्त रूप दिया जाए। डीएमसी ने बताया कि यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान थीम पर केंद्रीत रहेगा।

पहले करेंगे सचेत, न मानने पर होगा चालान :

डीएमसी ने कहा कि हर वार्ड के लिए अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने के साथ ही आमजन को सफाई बनाए रखने में सहभागी बनने की अपील की जाएगी। उन्होंने शहरी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। साथ ही यदि कोई कूड़ा करकट फैलाता है तो उसे पहले ग्रीन-येलो चेतावनी नोटिस दिए जाएं और फिर भी यदि कूड़ा करकट फैलाया जाता है तो संबंधित का चालान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पहले आमजन को सचेत किया जाए कि वे नियमों की पालना करते हुए स्वच्छता अपनाएं और न मानने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि इन 11 सप्ताह में हरियाणा सरकार के दृष्टिकोण अनुरूप विजिबल चेंज लाने में प्रशासन के साथ ही आमजन की भी उल्लेखनीय भूमिका नजर आए, इस लक्ष्य के साथ सभी इस पुनीत अभियान में आहुति डालें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों से भी स्वच्छता को लेकर बातचीत की।

शनिवार, 30 अगस्त को मनेगा श्रमदान दिवस :

ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि इस स्वच्छता मुहिम में हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। सभी 30 अगस्त को श्रमदान दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर, नगर पालिका अध्यक्ष कंवर सिंह,,नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, पार्षद राहुल जोशी, पार्षद राजकुमार, मनोनीत पार्षद अतर सिंह पांचाल, राजकुमार सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगल अग्रवाल, ईश्वर मुगद्म, रमेश सिकरवाल, कृष्ण कुमार, इंद्रपाल मुगद्म, आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें