Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 24 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
भाजपा कोसली मंडल कार्यकारिणी बैठक विधायक कार्यालय में आयोजितकी गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप यादव (सरपंच दड़ौली) ने की।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु सेवा कार्य करना है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, खादी उपयोग को बढ़ावा देने सहित अनेक सामाजिक कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, समाजसेवा और राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक गति मिली है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सेवा पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे ऐतिहासिक बनाएँ।
बैठक में भाजपा नेता सरोज यादव व मौसमी देवी ने भी अपने विचार रखे और सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गजराज यादव व परमजीत सिंह सरपंच प्रतिनिधि ने किया। इस दौरान मंडल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार टुमनिया सुषमा देवी ब्लाक पार्षद, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, संजय राव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।











