Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
“भाजपा धारूहेड़ा मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण से सरल पोर्टल तक पर जोर
प्रदेश सरकार की योजनाओं और मन की बात को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प
रेवाड़ी, 25 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार
धारूहेड़ा मंडल कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
धारूहेड़ा मंडल कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
आज धारूहेड़ा मंडल की कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष अजित कोसलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को चार अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया, जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास ने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने और प्रत्येक बूथ पर नियमित कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ स्तर पर ही निहित है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं।
हरको बैंक व पर्यटन विभाग के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत समाजहित में चलाए जा रहे सेवा कार्यों और पंच परिवर्तन के माध्यम से पार्टी के नये विचारों व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों को जनआंदोलन के रूप में बदलने में सहयोग करें।
मंडल प्रभारी संजय रुस्तगी ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
अंतिम सत्र में भाजपा जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सरल पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझाया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ और पोर्टल का सही उपयोग कर जनसंपर्क को सशक्त बनाएँ।
इस अवसर पर डॉ. अरविन्द यादव , मंडल अध्यक्ष अजित सिंह कोसलिया,अतर सिंह पांचाल , राहुल जोशी पार्षद,दिनेश सैनी,मंडल महामंत्री नानक खोला,रामनिवास प्रजापत,नवीन शर्मा आईटी प्रमुख रेवाड़ी , संजय रुस्तगी मंडल प्रभारी ,खेम चंद सैनी ,नेहा चौधरी नरवीर खोल व अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपास्थि रहे।











