संपादक PNPNEWS नीलेश वर्मा
: मंडुवाडीह थाना ने शहर में 4 घंटे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले ऑटो और मोटरसाइकिल चालकों के चालान किए गए।
: थाना प्रभारी अजय राय वर्मा ने शहर के मंडुवाडीह चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए लहतार ओवर ब्रिज,कलेक्ट्री फार्म, पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने पर , गलत दिशा में वाहन चलाने पर ,लेन ड्राइविंग के ,बिना नंबर प्लेट के कोई चालकों के ऊपर चालान किए गए। इसके अलावा अन्य नियम तोड़ने पर भी चालान किए गए।
थाना प्रभारी अजय राय वर्मा ने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होती, इसलिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।











