November 2, 2026 10:30 pm

गांधी उपवन में नपाध्यक्ष निलेश पटेल ने किया ध्वजारोहण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर मालवा – देशभर में स्वाधीनता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगर मालवा के गांधी उपवन में सुबह 8 बजे नपाध्यक्ष निलेश पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी, एवं वहा उपस्थित सभी गण मान्य नागरिक ने राष्ट्रगान गाया एवं सलामी पेश की । नपाध्यक्ष निलेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि उनके कार्यकाल को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं, इस दौरान उनके द्वारा नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए गए है, शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले मोतीसागर और रत्नसागर तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने संकल्प लिया कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, उनके कार्यकाल में सभी पार्षदों, एवं नगरपालिका कर्मचारियों और आम जनता द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभी पार्षद गण, एवं नगरपालिका कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें