November 2, 2026 11:37 pm

ननद-भाभी का यौन उत्पीड़न कर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 और आरोपी दबोचे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 4 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला फरीदाबाद के गांव कुरेशीपुर निवासी टीटु व जिला हिसार के गांव नारनोद नजदीक पुराना बिजली घर निवासी मदन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक गत 4 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 3/4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोये हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रात्रि में अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे में घुस आए। सभी के हाथो में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे।

 

आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका यौन उत्पीड़न कर अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज कर मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई थी कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

 

सीआईए ने इस मामले में संलिप्त दो और आरोपी जिला फरीदाबाद के गांव कुरेशीपुर निवासी टीटु व जिला हिसार के गांव नारनोद निवासी मदन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें