November 2, 2026 10:29 pm

रेवाड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में जारी की सम्मान निधि की 20वीं किस्त

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 2 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

देश भर में शनिवार का दिन किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। रेवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा में आयोजित जिला स्तरीय किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण यादव बतोर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में जिला के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से किए संबोधन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया गया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जुड़ेे।

विधायक ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त हस्तांतरित की है, जिसमें रेवाड़ी जिला के 61 हजार 892 किसानों को 12 करोड़ 37 लाख 84 हजार रूपए की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की गई है।

उन्होंने जिला के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि इस राशि से किसानों को जो आर्थिक मदद मिली है, उससे वे कृषि कार्यों को और अधिक सुगमता से कर सकेंगें। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार किसानों की समृद्घि के लिए प्रतिबद्घ है और यह योजना उसी का एक हिस्सा है।

लक्ष्मण यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से भूमि के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। केन्द्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है उसका केन्द्र बिंदु किसान और मध्यम वर्ग होता है। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किस्त किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से किस्त की राशि भेजी जा रही है।

उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है। प्रदेश में पशुओं की कमी को ध्यान में रखते हुए किसानों को कृषि के साथ-साथ पशु रखने का आह्वïान किया, जिससे भावी पीढ़ी को खान-पान व पौष्टिïकता की कमी नहीं होगी। उन्होंने पर्यावरण को शुद्घ रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पेड़ लगाने की भी अपील की।

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ दीपक यादव ने कृषि कार्यक्रमों में किसानों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ ले सकें।

इस अवसर पर बिजेन्द्र डहीना, मैनपाल चौहान, सरपंच रामपुरा नरेश, कोर्डिनेटर कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा डॉ कपूर सिंह, डॉ विश्वजीत, खंड कृषि अधिकारी मनोज, संजु यादव, अजीत व मनोज सहित इफ्को से आशीष सहित जिला के विभिन्न किसान भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें