November 2, 2026 10:24 pm

IGU के 2 छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाई सफलता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा 1 अगस्त महेश कुमार

 

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के एमसीए चौथे सेमेस्टर के दो विद्यार्थियों –प्रियंका यादव और रोहित यादव ने देश की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय और विभाग का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की, जो विभाग के लिए गौरव की बात है।

विभागाध्यक्ष प्रो. सतिंदर बल गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर मार्गदर्शन देता रहता है। रोहित यादव और प्रियंका की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रो. सविता श्योराण ने बताया कि विभाग समय-समय पर विशेष कार्यशालाएं, मॉक टेस्ट व गाइडेंस सेशन आयोजित करता है जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, विभाग के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ कंप्यूटर साइंस विभाग में नए सत्र 2025-26 के लिए एमसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें