November 2, 2026 9:35 pm

धारूहेड़ा नगर पालिका को नगर परिषद में अपग्रेड करने की मांग – जनप्रतिनिधियों चेयरमैन कंवर सिंह

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 29 जुलाई दीपक तिवारी सहयोगी महेश कुमार

धारूहेड़ा नगर पालिका का दर्जा बढ़ाकर नगर परिषद किया जाए। इसे लेकर नगर पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेज दिया है।

नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि कस्बा की आबादी 1.50 लाख हो चुकी है। कस्बा की जनसंख्या व क्षेत्र को देखते हुए विकास के लिए यह जरूरी है।

उन्होंने कहा कि परिषद का दर्जा मिलने पर कार्यकारी अधिकारी के साथ स्टाफ मिलेगा तथा बार बार रेवाड़ी नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य काम किसी शहर या कस्बे में स्थानीय शासन और प्रशासन चलाना है। यह शहर के विकास, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सेवाओं और नागरिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न कार्यों को संभालती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के निवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है और शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें