November 2, 2026 8:46 pm

IGU में कुलपति ने शिक्षकों को सौपे विभिन्न पदभार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 28 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो असीम मिगलानी द्वारा विश्वविद्यालय के आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शिक्षकों को विश्वविद्यालय से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण पदभार सौंपे गए हैं। इन महत्वपूर्ण पदभारों में से निदेशक युवा कल्याण (DYW) का पदभार प्रो अदिति शर्मा को सौंपा गया है। प्रो अदिति शर्मा वाणिज्य विभाग एवं होटल मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष भी है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स का महत्वपूर्ण पदभार भी उनके पास है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी युवा महोत्सव जो विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक होता है, को नवीन रूप से और अधिक गुणवत्ता मापदंडों के अनुसार आयोजित करवाने का रहेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के युवाओं की कला एवं सांस्कृतिक क्षमताओं को निखारने के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कुलपति ने सहायक निदेशक युवा कल्याण (ADYW) का पदभार डॉ. सुशांत यादव को दिया है, जो विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो अदिति के निर्देशन में विश्वविद्यालय की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का निदेशक प्रो विकास बत्रा को बनाया गया है। विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग के संबंध में इस प्रकोष्ठ का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रो बत्रा विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग, सोशल वर्क विभाग तथा इतिहास विभागों के विभागाध्यक्ष भी हैं।

विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास (R&D) प्रकोष्ठ का निदेशक प्रो पंकज कुमार त्यागी को बनाया गया है जो विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और इसके अतिरिक्त अटल पुस्तकालय के इंचार्ज भी हैं। उन्होंने कहा कि वह शोध एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगे क्योंकि यह विश्वविद्यालय के विकास का आधार होता है जिससे इसे नई पहचान मिलती है।

कुलपति ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा इकाई का समन्वयक राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश यादव को बनाया है जो विश्वविद्यालय की क्रियान्वयन समिति के सदस्य और मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयां एवं विश्वविद्यालय से संबंधित रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले के महाविद्यालयों की इकाइयां विश्वविद्यालय का समय-समय पर नाम रोशन करती रही है। मेरा प्रयास इन सभी इकाइयों में समन्वय बनाकर इसे ओर गति प्रदान करना और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बनाना रहेगा।

कुलपति ने रसायन विभाग की प्रो रश्मि पुंडीर को विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर का निदेशक नियुक्त किया है। वह भी इससे पूर्व अनेक पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनके अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रोफेसर योगिता को एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

सभी शिक्षकों ने इसके लिए कुलपति प्रो असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह का धन्यवाद किया और अपने-अपने स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें