November 2, 2026 9:43 pm

सनसनीखेज; ननद-भाभी का अश्लील वीडियो व लूट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 28 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई है।

 

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 3/4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोये हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रात्रि के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे घुस आए। सभी के हाथो में पिस्टल व अन्य तेजधार हथियार थे।

 

आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका का यौन उत्पीड़न करके, अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। सीआईए टीम ने मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया।

 

कई वारदातों को दिया अंजाम

 

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए से उचित पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें