Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 23 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
खोल थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांचकर्ता के मुताबिक गत 18 जुलाई को इस मामले को एक छात्रा के अभिभावक ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। सुबह करीब 11 बजे एक शिक्षक ने उनकी बेटी को स्कुल का स्टाफ रूम बंद करने के लिए भेजा था। जब उनकी बेटी वहां गई तो स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक वहां पर पहले से मौजूद था। उसे देखकर जब उसकी बेटी वापस आने लगी तो आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद छात्रा वहां से क्लास में आ गई।छात्रा के अभिभावक ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो दो अन्य बच्चियों के अभिभावक वहां पहुंचे हुए थे उनकी बच्चियों के साथ भी शिक्षक ने इसी तरह की हरकत की थी।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना खोल में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।











