Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा 21जुलाई महेश कुमार
धारूहेड़ा सेक्टर-6 की रोड लाइटें 24 घंटे जलती रहती हैं,
नगर पालिका की मनमानी सेक्टर 6&4A हुडा सेक्टरों में, रोड स्ट्रीट लाइटें पूरे दिन जलती रहती है। कंप्लेंट करने के बाद भी ठीक नहीं हो पा रहा है। जिससे एक पोल पर MCB के ज़रिए 10 से 12 के समूह में जोड़ा हुआ है। फिर भी टाइमर नहीं लगा पा रहे है। इसका खामियाजा आम जनता पर पड़ता है। अफसर साहेबान अपनी आंख बंद कर रखी है। दूसरे और सेक्टर के बाकी हिस्सों में इसी तरह दिन रात लाइट जलती रहती है। यह बिजली की बर्बादी है और निवासियों पर आर्थिक बोझ है। क्योंकि ये लाइटें 24 घंटे जलती रहती हैं। इतना ही नहीं, लाइटों की लाइफ भी कम होती जा रही है। सेक्टर के स्थानीय प्रतिनिधि इस बारे में अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, नगर पालिका धारूहेड़ा के जेई श्री हरीश से व्यक्तिगत और टेलीफोन पर संपर्क किया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इन लाइटों को जोड़ने का पेशेवर तरीका टाइमर लगाना है ताकि ये शाम को उस समय जलें और सुबह अपने आप बंद हो जाएँ।
लेकिन नगर पालिका धारूहेड़ा प्रशासन की लापरवाही ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखाई दे रही है और निवासियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इतना ही नहीं, लाइट फिटिंग की लाइफ भी कम हो रही है और खराब हो रही है।
धारूहेड़ा नगर पालिका प्रशासन और इस क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस पर तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।











