Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 15 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने व अवैध रूप से अहाता चलाने के तीन अलग अलग मामलों में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना माडल टाऊन पुलिस टीम ने बावल रोड पर एमसीडी होटल के सामने सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने के मामले में आरोपी देशराज गांव नौरंगाबाद जिला अलवर राजस्थान, जितेन्द्र निवासी गांव राजगढ़, बिरेन्द्र कुमार निवासी गांव मोठूका जिला सीकर राजस्थान, अवध सिंह निवासी गांव डयोढई, डबलू कुमार निवासी गांव धानापुर जिला पटना बिहार हाल किराएदार गांव जलियावास, अजय सिंह निवासी गांव जलालपुर, सचिन निवासी गांव जलालपुर, निकेश निवासी गांव नैहचाना की ढाणी, जितेन्द्र निवासी गांव नैहचाना की ढाणी, मोहित कुमार निवासी गांव सुरेहली, चेतराम निवासी गांव डालियाकी, दीपक कुमार निवासी गांव डालियाकी सहित उपरोक्त आरोपियों को शराब पीते समय नमकीन, चखना, पानी की बोतलें उपलब्ध कराने वाले एमसीडी होटल के दो कर्मचारी मनोज कुमार निवासी गांव दुरगढ जिला गुलमी नेपाल व तिलक बहादुर जोगी कुंवर निवासी गांव सिमिचोर जिला गुलमी नेपाल को काबू किया गया है।
इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना रामपुरा पुलिस टीम ने नारनौल रोड पर गोपाल देव चौक के नजदीक शराब के ठेके के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में गाली गलौच करके आम जनता की शांति भंग करने के मामले आरोपी रोहित निवासी गांव रामपुरा, मुकेश कुमार निवासी गांव डहीना, संदीप निवासी गांव रामपुरा, अरुण निवासी गांव रामपुरा, रोहित निवासी गांव रामपुरा, सुमित निवासी मुगलसराय जिला बेगुसराय बिहार हाल किरायेदार राव तुलाराम विहार रेवाड़ी, योगेन्द्र निवासी गांव भाडावास, अनिल निवासी गांव नांगल मुंदी, राजीव रंजन सिंह निवासी मुगलसराय जिला बेगुसराय बिहार किरायेदार राव तुलाराम विहार रेवाड़ी को काबू किया गया है।
इसी तरह मामले में थाना बावल पुलिस टीम ने नैचाना रोड पर स्थित होटल एओन चिकन कार्नर में अवैध रूप से अहाता चलाने पर राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव निम्बास निवासी राजकुमार को काबू किया किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा गस्त पड़ताल बढ़ाई गई है। विशेष नाके लगाकर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से अहाता, किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत इत्यादि करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।











