November 2, 2026 10:26 pm

धारूहेड़ा दूषित पानी से नारकीय जीवन जीने पर सेक्टर 6 मजबूर बारिश में बिगड़ते हालातों का जिम्मेदार कौन 

*धारूहेड़ा दूषित पानी से नारकीय जीवन जीने पर सेक्टर 6 मजबूर बारिश में बिगड़ते हालातों का जिम्मेदार कौन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

* रेवाड़ी, 11 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि रेवाडी में बुधवार-वीरवार को हुई मानसून की 92 मिलीमीटर वर्षा ने न केवल रेवाडी शहर, अपितु बावल, धारूहेडा, कोसली कस्बे सहित जिले के सभी गांवों को जलमग्न करके हरियाणा भाजपा सरकार ने मानसून पूर्व कैसी सफाई व्यवस्था व पानी निकासी मार्गो को सुदृढ़ किया, इसकी तो पोल खुली है, साथ में भाजपा ने विगत 11 सालों में कैसा नागरिक सुविधाओं का आभारभूच ढांचा बनाया है, इसका भी प्रमाण सडकों, मौहल्लों, रास्तों को तालाब बनाकर सबको बता दिया।

विद्रोही ने कहा कि भाजपा का विकास रूपी भ्रष्टाचार सडकों पर तैरता मिला और प्रमाणित हो गया कि हरियाणा में विकास के नाम पर घटिया सामग्री प्रयोग करके किस तरह भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। एक ओर मानसून ने भाजपा के विकास दावों, नागरिक सुविधाओं के आधारभूत ढांचे की पोल खोल दी है। वहीं इस वर्षा ने रेवाडी जिले के धारूहेडा कस्बे व राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाडी के लोगों को भी आमने-सामने खडा कर दिया। भिवाडी औद्योगिक क्षेत्र का रसायनयुक्त प्रदूषित पानी धारूहेडा में विगत दस सालों से आ रहा है, जिससे धारूहेडा व उसके आसपास के 20-25 गांवों का भूजल प्रदूषित हो रहा है जिसका असर खेती व लोगों के जीवन पर सीधा पड़ रहा है।

विद्रोही ने कहा कि भिवाडी से आ रहे रसायनयुक्त पानी को लेकर रेवाडी जिला प्रशासन व अलवर राजस्थान जिला प्रशासन कुछ सार्थक परिणाम निकालने इस गंदले पानी की समुचित व्यवस्था करने में नाकाम रहे है। रेवाडी प्रशासन ने भिवाडी औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले गंदले पानी को रोकने भिवाडी सीमा पर रैंप भी बनाया पर भिवाडी राजस्थान के प्रशासन व लोगों द्वारा इस रैंप को तोडकर रसायनयुक्त पानी धारूहेडा की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब मानसून की वर्षा से इस गंदले पानी के चलते स्थिति इतनी विकट हो गई है कि भिवाडी के लोग पानी को रोकने वाले रैम्प को तोड रहे है, जिससेे दोनो कस्बों के नागरिक आमने-सामने खडे हो गए। जिस तरह का तनाव का माहौल गंदले पानी को लेकर बना हुआ है, उससे दोनो कस्बों के लोगों में आपसी भीषण टकराव की नींव पड रही है।

उन्होंने कहा कि सवाल सठता है कि इस स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार नही तो कौन है? राजस्थान व हरियाणा की भाजपा सरकार विगत दस सालों से इस गंदले पानी को लेकर स्थायी हल निकालने की बजाय जुमलेबाजी कर रही है। वहीं दोनो राज्यों के इस क्षेत्र से चुने भाजपा सासंद व विधायक समस्या का समाधान करने की बजाय लोगों को भडकाकर आग में घी डाल रहे है जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण बन रही है। ऐसी स्थिति में भुगत तो जनता रही है। भाजपा सरकार की अर्कमणयता व भ्रष्टाचार लोगों को त्रस्त कर रहा है व भाजपा का कुशासन व भ्रष्टाचार अब सडकों पर साफ दिख रहा है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें