November 2, 2026 9:35 pm

राशन कार्ड होल्डर्स को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 9 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ.अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डिपो से हर माह राशन लेने वाले सभी राशन कार्ड धारक जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करवा लें। उन्होंने बताया कि कार्ड धारक किसी भी नजदीकी राशन की दुकान, सीएससी सेंटर या स्वयं भी ई-केवाईसी करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को अपना ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, ताकि कार्ड धारकों को वर्तमान व भविष्य में पीडीएस से संबंधित मिल रही सुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिल सके।

मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऐसे करें ई-केवाईसी :

राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से ई-केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन व आधार फेस आरडी एप्लीकेशन डाउनलोड करें और ई-केवाईसी पर क्लिक करें। सभी कार्ड धारक को इस एप में हरियाणा राज्य का चयन करके राशन कार्ड में दर्ज आधार नंबर दर्ज करना होगा। कार्ड धारक को ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपने सदस्य के आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त ओटीपी डालकर व कैप्चा कोड फालो करते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद विभाग डाटा आगामी कार्रवाई के लिए भेज देगा। इसके लिए उन्हें डिपो धारक या फिर किसी सीएससी में जाने की जरूरत नहीं होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें