November 2, 2026 7:01 pm

रेवाड़ी में बीजेपी की नई टीम घोषित; सावन सैनी      जिला प्रमुख सोशल मीडिया भाजपा जिम्मेदारी मिली

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी , 9 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

बीजेपी जिला अध्यक्ष वंदना पोपली द्वारा आज जिले की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यकारिणी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने को दृष्टिगत रखते हुए गठित की गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की ताकत ही हमारी असली पूंजी है। नई कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों एवं अनुभवशील साथियों को प्रतिनिधित्व देते हुए संतुलन साधा गया है। हमें विश्वास है कि यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही मोर्चों, प्रकोष्ठों की भी घोषणा की जाएगी। पोपली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को मज़बूत करने में जुटेंगे।

घोषित कार्यकारिणी में सुमन चौहान, जितेन्द्र कुमार, धीरज यादव, बलजीत यादव, प्रवीन शर्मा, जितेन्द्र कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष, पं. हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान को जिला महामंत्री, धर्मेन्द्र, मोसमी, कविता गुप्ता, दिनेश कुमार, बीर सिंह छावडी, शारदा देवी को जिला मंत्री, गौरव शर्मा को कोषाध्यक्ष, सत्यपाल धूपिया को कार्यालय प्रभारी, नवीन शर्मा को आई.टी. प्रभारी, जतिन अरनेजा को मीडिया प्रभारी, नितेश अगर्वाल को प्रवक्ता व प्रदीप बव्वा को मन की बात कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें