November 2, 2026 11:08 pm

कांवड़ यात्रा तैयारियों का एडीएम ने विधायक संग लिया जायजा, कार्य में लापरवाही पर चेतावनी*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल शाम तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश, मंदिर परिसर में रहेगी अफसरों की तैनाती*

 

लखीमपुर खीरी, 08 जुलाई। सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर गोला गोकर्णनाथ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने विधायक अमन गिरी के साथ छोटी काशी स्थित शिव मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कॉरिडोर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को बुधवार शाम तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए एडीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम युगांतर त्रिपाठी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व्यक्तिगत रूप से मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करें और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मंदिर प्रवेश मार्ग, प्राथमिक चिकित्सा बिंदु, रूट डायवर्जन और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अव्यवस्था या जाम जैसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस का समन्वय बेहद जरूरी है।

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें