November 2, 2026 8:51 pm

रेवाड़ी कस्बा धारूहेड़ा सेक्टर 6 में करीब एक सप्ताह से हो रही बिजली की अघोषित कटौती व कम वोल्टेज से लोग परेशान – महेश कुमार शर्मा*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी -8जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

धारूहेड़ा शहर हुडा सेक्टर 6, में बिजली आपूर्ति से घंटे लोग परेशान हो रहे हैं।बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने, वोल्टेज में अत्यधिक उतार-चढ़ाव, पेड़ों की कटाई, केबल बदलने, क्षतिग्रस्त इंसुलेटर आदि के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए एक्सईएन धर्मेंद्र रोहिल व एसडीओ कृष्ण कुमार सैनी के कक्ष में बैठक की गई।

समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने के लिए चर्चा का परिणाम सकारात्मक रहा, ताकि उपभोक्ताओं और डीएचबीवीएन कर्मचारियों को होने वाली परेशानी हो रही है उसे जल्द निपटारा करने के लिए एक्सईएन धारूहेड़ा ने सेक्टर के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सेक्टर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया, एसडीओ को प्राथमिकता के आधार पर और बिना किसी देरी के योजना बनाकर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। सामग्री के लिए जो भी स्वीकृति की आवश्यकता है, मेरे पास अप्रूवल के लिए आये, कर्मचारियों की कमी होने के कारण ये दिक्कतें आ रही है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। धारूहेड़ा सेक्टर 6 से महेश कुमार शर्मा , डॉ राजकुमार यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, विशाल शर्मा, रावत सिंह पूर्व सरपंच आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें